झारखंड के 24 जिलों में होगी आरक्षी भर्ती परीक्षा, कुछ जिले में केवल महिलाएं…

Jharkhand Staff Selection Commission यानी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से Notification जारी कर बताया गया है कि राज्य के 24 जिलों में आरक्षी भर्ती परीक्षा ली जाएगी।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Staff Selection Commission: Jharkhand Staff Selection Commission यानी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से Notification जारी कर बताया गया है कि राज्य के 24 जिलों में आरक्षी भर्ती परीक्षा ली जाएगी।

सभी जिलों में General, OBC 1, OBC 2, ST और SC के लिए रिजर्व सीटें नहीं हैं। कुछ जिलों में केवल महिलाओं के लिए सीट है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, Ranchi में अनुसूचित जनजाति (ST)और अनुसूचित जाति (SC) की सीट रिजर्व नहीं है। खूंटी जिले में अनुसूचित जाति (ST) और अनुसूचित जनजाति (SC) के लिए सीट रिजर्व है। सिमडेगा जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए सीट रिजर्व नहीं है। गुमला जिले में अनुसूचित जनजाति के लिए सीट रिजर्व है।

हजारीबाग में SC के लिए सीट रिजर्व

हजारीबाग में अनुसूचित जाति के लिए सीट रिजर्व है। Koderma में अनुसूचित जनजाति,अनुसूचित जाति के लिए सीट रिजर्व नहीं है।

चतरा में अनुसूचित जाति के लिए सीट रिजर्व है। गिरिडीह में भी अनुसूचित जाति के लिए सीट रिजर्व है। रामगढ़ जिले में अनुसूचित जनजाति के लिए सीट रिजर्व है। बोकारो जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए सीट रिजर्व नहीं है।

धनबाद (Dhanbad) जिले में अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के लिए कोई सीट रिजर्व नहीं है।

पलामू जिले में ST के लिए सीट रिजर्व

पलामू जिले की बात करें तो यहां अनुसूचित जनजाति के लिए सीट रिजर्व है। लातेहार (Latehar) में अनुसूचित जाति के लिए सीट रिजर्व है।

दुमका में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए कोई सीट रिजर्व नहीं है। जामताड़ा जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए एक भी सीट रिजर्व नहीं है।

देवघर में SC के लिए सीट रिजर्व

देवघर में अनुसूचित जाति के लिए सीट रिजर्व है। गोडा जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए एक भी सीट रिजर्व नहीं है।

साहिबगंज (Sahibganj) जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए सीट रिजर्व नहीं है। पश्चिमी सिंहभूम में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए कोई सीट रिजर्व नहीं है।

Share This Article