देश है तो हम हैं के दायित्व के साथ काम करती है भाजपा: अर्जुन मुंडा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत सुरक्षा में पूरी तरह समर्थ है।

यह दुनिया को बताने के लिए हमने पोखरन में परमाणु परीक्षण किया। भारत आगे की दृष्टि रखता है। हमें भविष्य के भारत का निर्माण करना है। भाजपा इस दायित्व के साथ काम करती है कि देश है, तो हम हैं।

केंद्रीय मंत्री रविवार को सुलेशवरी भवन कुंजला में चल रहे तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

इसके पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता, प्रशिक्षण प्रभारी संजय साहू और महामंत्री विनोद नाग ने संगठन के पथ प्रदर्शक महापुरुषों डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

अंतिम दिन के सत्र में सिमडेगा जिला प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने पिछले सात वर्षों में अंत्योदय पहल विषय पर वक्तव्य दिया। प्रदेश के महामंत्री बालमुकुन्द सहाय ने हमारी कार्य पद्धति और संगठन में भूमिका विषय पर विचार व्यक्त किये।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापान समारोह में तोरपा के विधायक कोचे मुण्डा, जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष काशी नाथ महतो, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संतोष जयसवाल, अरूण चन्द्र गुप्ता, प्रशिक्षण प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष संजय साहू,

कृपा सिंधु बेहरा, कैलाश राम, गंदौरी गुड़िया, विनोद नाग, शशांक शेखर राय, मीडिया प्रभारी अनुप साहू, सोशल मीडिया सह प्रभारी महावीर राम, लक्ष्मी देवी, गोपाल स्वर्णकार, री

ता मुण्डा, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश महतो, जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा जोनिका गुड़िया, रामानंद साहू, ओमप्रकाश कश्यप, भीम सिंह मुण्डा, लीलू पाहन, सासंद प्रतिनिधि मनोज कुमार मंजू देवी, डहरू पहान, छोटराय मुण्डा, प्रेम साहू, प्रदीप साहू, विजय स्वांसी, कृष्णा सिंह, शिव अवतार सिंह, सुरेश प्रसाद, सुमेशवर गोप, राम लखन सिंह, सुकेन्दर महतो, किशोर गंझू, आनंद कुमार आदि उपस्थित थे।

Share This Article