झारखंड : महिला ने अपने छह भाइयों को भेजवा दिया जेल, लगाये ये आरोप

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र की मनीता देवी नाम की महिला ने अपने छह भाइयों को जेल भेजवा दिया।

महिला ने अपनी जान बचाने की गुहार लगाते हुए चंदवारा थाना में अपने छह भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक, मनीता देवी ने थाना को दिये अपने लिखित आवेदन में बताया है कि मंगलवार (सात दिसंबर) को उनके छह भाई घर में जबरन घुस आये और डकैती की।

आरोपियों में उनके भाई विजय सोनी, संजय सोनी, अजय सोनी, उदय सोनी, मनोहर सोनी और मनोज सोनी शामिल हैं।

मनीता ने पुलिस को बताया है कि उनके छह भाइयों ने ताला तोड़कर सोने के दो जोड़े झुमके, सोने की एक चेन और नाक के दस पीस नकचन समेत कई जेवरात की डकैती कर ली। इनके अलावा वे पांच पंखे भी अपने साथ ले गये।

वहीं, उनकी मां और उनका पासबुक, पैनकार्ड, पर्स, आधार कार्ड समेत कई कागजात और दस हजार रुपये भी लेकर चले गये।

मनीता देवी के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share This Article