झारखंड : कार में यह गंदा काम करती पकड़ायीं दो महिलाएं

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: तिलैया पुलिस ने रविवार को एक कार में सवार दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। इन पर अफीम तस्करी का गंदा काम करने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, ये चारों अफीम तस्कर हैं, जो रविवार की सुबह अफीम की डिलीवरी देने पंजाब जा रहे थे।

तिलैया पुलिस ने इनकी कार से सात किलोग्राम अफीम बरामद की, जिसकी कीमत लाखों रुपये बतायी गयी है।

ऐसे आये पुलिस की गिरफ्त में

एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब को गुप्त सूचना मिल रही थी कि चतरा जिले से कुछ ड्रग्स तस्कर कोडरमा स्टेशन से ट्रेन के जरिये पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में अफीम की तस्करी धड़ल्ले से कर रहे हैं। सूचना के बाद एसपी लगातार इस पर नजर बनाये हुए थे।

रविवार की सुबह एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बरही की ओर से एक सफेद मारुति स्विफ्ट डिजायर कार में अफीम तस्कर तिलैया की ओर आ रहे हैं।

इसके बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में तिलैया थाना प्रभारी द्वारिका राम सहित कई पुलिस पदाधिकारी व अन्य पुलिस जवान सुभाष चौक पर गाड़ी के आने का इंतजार कर रहे थे।

करीब 7:30 बजे सुभाष चौक पर एक स्विफ्ट डिजायर कार आती दिखी।

नजदीक आने पर पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक गाड़ी को तेज रफ्तार से भगाने लगा। हालांकि, पुलिस ने पीछा कर थोड़ी दूर पर कार को रुकवा लिया।

शक न हो, इसलिए एक बच्चे को गोद में लिये हुई थी महिला

पुलिस ने बताया कि इस कार में दो महिलाएं और दो पुरुष बैठे थे।

किसी को शक न हो, इसके लिए इनमें से एक महिला अपनी गोद में एक छोटा बच्चा लिये हुई थी।

पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो डिक्की में प्लास्टिक की एक थैली मिली। इस थैली में चार पैकेट अफीम पैक करके रखी  मिली। इसका वजन करीब साढ़े 7 किलोग्राम था।

अफीम की खेप पंजाब पहुंचाने के लिए मिले थे पैसे

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर कार में सवार आरोपी गिद्धौर (चतरा) निवासी सुरेश यादव, सुधीर डांगी, सिमरिया निवासी जमनी देवी, रीता देवी ने बताया कि जब्त अफीम गिद्धौर (चतरा) निवासी संतोष यादव की है।

उसी के कहने पर वे लोग अफीम को पंजाब पहुंचाने जा रहे थे। इसके एवज में उन्हें पैसे भी मिले थे। पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल भी जब्त किये हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी सुरेश यादव संतोष यादव का अपना भाई है। बताया जाता है संतोष यादव के खिलाफ कोडरमा रेल थाना सहित कई थानों में प्राथमिकी भी दर्ज है।

Share This Article