लोहरदगा में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक, SIR जागरूकता अभियान पर दिया गया जोर

लोहरदगा नगर भवन में आयोजित बैठक में केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की जानकारी दी और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 25 मई 2026 को लोहरदगा जिला अंतर्गत केंद्रीय सदस्यों, जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों एवं सभी BLA (बूथ लेवल एजेंट) की एक बैठक लोहरदगा स्थित नगर भवन में आयोजित की गई |

उक्त बैठक में पार्टी के माननीय केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय जी ने बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों, नेताओ तथा कार्यकर्ताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी तथा इसके क्रियान्वयन के तरीके बताए |

श्री विनोद कुमार पांडेय जी के द्वारा संगठन को अधिक मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों, नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया |

उक्त बैठक में केंद्रीय महासचिव श्री विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सदस्य श्रीमती सरिता भगत, श्री अख्तर अंसारी, श्री नवल सिंह, श्रीमती युवान्ति देवी, श्रीमती निरु शांति भगत, श्रीमती राधा तिर्की, जिला अध्यक्ष श्री मोजम्मिल अहमद, सचिव श्री अनिल उरांव, तिवारी मुकेश साहू, बुधिया उराव, साकेत सिंह, विनोद यादव, अजय उराव सहित हजारो पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्त्ता शामिल हुए |

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।