लोहरदगा में यहां उग्रवाद प्रभावित पेशरार में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: लोहरदगा जिला के घोर उग्रवाद प्रखंड पेशरार के तुईमु पंचायत क्षेत्र में आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसका शुभारंभ पेशरार बीडीओ अनिल कुमार मिंज एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके बाद ग्रामीणों के बीच विभिन्न तरह की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

साथ ही अधिकारियों ने अपने अपने विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

मौके पर अधिकारियों ने कहा राज्य सरकार ने योजनाओं का लाभ दिये जाने के लिए राज्य सरकार के आदेशानुसार आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें जिला और प्रखण्ड के अधिकारी समस्याएं सुनेंगे और उसका निराकरण करेंगे। साथ ही कहा कि लोग जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं।

वैसे लोगों को सभी तरह की जानकारी देकर योजनाओं से लाभान्वित करना है। इस दौरान विभिन्न प्रकार के आवेदनों का निष्पादन कार्यस्थल पर ही किया गया।

मौके पर कृषि ऋण , पीएम आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन विधवा पेंशन, सिंचाई कूप सहित अन्य योजनाओं का स्वीकृति पत्र दिया गया। इसके अलावा कन्यादान, सुकन्या सुकृति पत्र एवं गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया।

Share This Article