भारत

SDM ने की आदिवासी छात्राओं से ‘गंदी बात’, कमर में डाला हाथ, जबरन किया किस, पीरियड्स को लेकर भी…

झाबुआ के DM पवन कुमार शर्मा को जब इस बात की खबर लगी तो उन्होंने SDM सुनील झा को मध्यप्रदेश शासन सिविल सेवा नियम 1965 के तहत बर्खास्त कर दिया

Madhya Pradesh Jhabua SDM : SDM के पद से तो अब सभी अवगत होंगे। पिछले 1 महीने से SDM की हरकतों के बारे में सबने खूब सुना होगा। अब मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के झाबुआ (Jhabua) में शर्मनाक करने वाली घटना सामने आई है।

झाबुआ के SDM सुनील झा (SDM Sunil Jha) पर आदिवासी छात्राओं (Tribal Girl Students) के साथ अश्लीलता करने का आरोप लगाया गया है।

SDM ने की आदिवासी छात्राओं से 'गंदी बात', कमर में डाला हाथ, जबरन किया किस, पीरियड्स को लेकर भी... SDM did 'dirty talk' to tribal girl students, put his hand on her waist, forcibly kissed, even regarding periods...

SDM ने की अश्लील हरकतें

SDM सुनील झा सरकार द्वारा संचालित आदिवासी छात्रावास का औचक निरीक्षण करने गए थे।

छात्राओं ने आरोप लगाया है कि SDM ने उनकी कमर में हाथ डाला, जबरन किस किया और जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश की।

छात्राओं का कहना है कि SDM ने पीरियड्स (Periods) को लेकर भी आपत्तिजनक सवाल किए।

SDM ने की आदिवासी छात्राओं से 'गंदी बात', कमर में डाला हाथ, जबरन किया किस, पीरियड्स को लेकर भी... SDM did 'dirty talk' to tribal girl students, put his hand on her waist, forcibly kissed, even regarding periods...

SDM को हुई जेल

हॉस्टल के वार्डन की शिकयत पर झाबुआ पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी SDM सुनील झा को गिरफ्तार लिया।

पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया जिसके बाद आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

झाबुआ के DM पवन कुमार शर्मा को जब इस बात की खबर लगी तो उन्होंने SDM सुनील झा को मध्यप्रदेश शासन सिविल सेवा नियम 1965 के तहत बर्खास्त कर दिया।

DM पवन कुमार शर्मा ने बताया कि SDM सुनील झा झाबुआ में स्थित अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम में निरीक्षण करने गए थे।SDM ने की आदिवासी छात्राओं से 'गंदी बात', कमर में डाला हाथ, जबरन किया किस, पीरियड्स को लेकर भी... SDM did 'dirty talk' to tribal girl students, put his hand on her waist, forcibly kissed, even regarding periods...

POSCO एक्ट के तहत मामला दर्ज

DM पवन कुमार शर्मा ने मीडिया से बताया कि सुनील झा निरीक्षण के दौरान छात्राओं के साथ अश्लील ढंग से पेशा आए।

जैसे ही उन्हें इस मामले की जानकारी मिली तो SDM सुनील झा को बर्खास्त कर दिया गया। झाबुआ के पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि छात्रावास वार्डन की शिकायत पर SDM सुनील झा के खिलाफ 354, 354A, POSCO एक्ट और अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker