Latest Newsबिहारप्यार में 'पागल' 2 बच्चों की मां जेठ के साथ हुई फरार

प्यार में ‘पागल’ 2 बच्चों की मां जेठ के साथ हुई फरार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंगेर: बिहार (Bihar) के मुंगेर (Munger) जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना प्रकाश में आई है जब दो बच्चों की मां अपने जेठ के प्यार में ऐसी पागल हुई कि लोकलाज को ताक पर रखकर जेठ के साथ ही फरार हो गई।

जेठ भी चार बच्चों का पिता है। अब महिला का पति पुलिस (Police) से न्याय मांग रहा है। पुलिस के मुताबिक पूरा मामला असरगंज थाना (Asarganj Police Station)क्षेत्र के मकवा गांव का है।

जहां दो बच्चों की मां नर्मदा देवी पर प्यार का इस कदर चढ़ा बुखार की वह अपने पड़ोस में रहने वाले रिश्ते में जेठ कैलाश साह के साथ सारे सामाजिक बंधन तोड़ फरार हो गई।

साथ में अपने दोनों बच्चों को भी ले गई। जानकारी के अनुसार त्रिपुरारी साह की शादी बेगूसराय जिला के रघुनाथपुर निवासी शिकारी शाह के पुत्री नर्मदा से 2007 में हुआ था।

प्यार में 'पागल' 2 बच्चों की मां जेठ के साथ हुई फरार 'Madly in love' mother of two children elopes with brother-in-law

 

शादी में मिले जेवर जेवरात भी ले गए

इन दोनों का पारिवारिक जीवन भी खुशी से गुजर रहा था इस दौरान दोनों के दो बच्चे भी हुए। साह मुंबई (Mumbai) में रह मजदूरी का काम करता और अपने घर मुंगेर भी पैसा भेजा करता था जिससे उसके पत्नी और बच्चों का खर्च चलता था।

इसी दैरान नर्मदा का अपने पड़ोस में रहने वाले रिश्ते में जेठ लगने वाले चार बच्चों के पिता कैलाश साह के साथ नजरें चार हो गईं और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया और दोनों एक दूसरे के साथ घंटों फोन पर बातें भी करने लगे।

22 जनवरी को दोनों रिश्ते की परवाह न करते फरार हो गए। नर्मदा अपने साथ दोनों बच्चों को भी ले गई। शादी में मिले जेवर जेवरात भी ले गए।

इसके बाद पति त्रिपुरारी साह ने असरगंज थाना में पत्नी के भागने का आरोप लगाते हुए कैलाश साह सहित चार के खिलाफ लिखित आवेदन दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...