सड़क दुर्घटना में घायल युवकों को मंत्री बन्ना गुप्ता ने भेजा अस्पताल, मामला दर्ज कर जांच करने का निर्देश

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के चौका में बुधवार को दुलमी घाटी के पास ट्रेलर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को नजदीक के अस्पताल में भेजवाया।

साथ ही स्थानीय थाने के गश्ती दल को मामला दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया।

अब तक युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम इन तीनों घायलों के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे।

बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान दूसरी तरह से आ रही ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

Share This Article