शर्मनाक! झारखंड में 14 साल के बच्चे ने तीन साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: पलामू में 14 साल के बच्चे ने साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। मामला पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र का है। नाबालिग लड़का पीड़ित लड़की का मुंहबोला भाई है।

जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार शाम की है। बच्ची गांव में खेलते-खेलते गांव के मुंहबोले भाई के घर में चली गई। इस दौरान किशोर ने बच्ची को पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शाम करीब 6.30 बजे घटना की जानकारी बच्ची की मां को हुई। मां और चाचा ने इस संबंध में रेहला थाना में शुक्रवार को शिकायत दर्ज करायी।

शिकायत के बाद बच्ची का पहले विश्रामपुर सीएचसी, फिर मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज कराया गया। उसकी हालत ठीक है।

डाक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया है। साथ ही उसके स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की सलाह परिजनों को दी है।

पॉक्सो एक्ट मेंं दर्ज हुआ मामला

रेहला के थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि दुष्कर्म करने वाला आरोपित भी नाबालिग है। बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है।

युवक की भी मेडिकल जांच करायी गई है। न्यायालय में बच्ची का बयान दर्ज कराया गया। इस संबंध में आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इधर, एमआर एमसीएच में मेडिकल जांच के लिए पहुंचे आरोपित ने कहा कि तत्काल कुछ समझ नहीं आया और उसने अपराध कर डाला।

आरोपित किशोर 9वीं का छात्र और जनता हाई स्कूल में पढ़ता है। घटना के समय बच्ची के पिता घर नहीं थे।

Share This Article