News AromaNews Aroma
  • भारत
    • विदेश
  • झारखंड
    • बिहार
    • क्राइम
  • जॉब्स
  • करियर
  • ऑटो
    ऑटोShow More
    Honda EM1 e
    Honda ने पेश किया अपना पहला इलेक्ट्रिक टू व्हीलर EM1 e, जानिए इसकी खासियत
    8 hours ago
    Hero HF Deluxe
    7777 रुपये की डाउन पेमेंट HF Deluxe बाइक लाएं घर, Offer 31 मई तक…
    8 hours ago
    McLaren Artura
    McLaren Artura : भारत में लॉन्च हुई सुपरकार, टॉप स्पीड 330 KMPH, जानें कीमत
    9 hours ago
    Harley-Davidson X 440
    भारतीय बाजार में पेश हुआ Harley-Davidson X 440, जानिए कब होगा लॉन्च, क्या है इसमें खास
    1 day ago
    Activa
    Activa और Activa-125 की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, जानिए अब…
    5 days ago
  • बिजनेस
    बिजनेसShow More
    Biryani
    पूरे IPL के दौरान हर मिनट किए गए 200 बिरयानी के ऑर्डर
    3 hours ago
    Recession started in Germany
    जर्मनी में मंदी का दौर शुरु!, भारत के इस सेक्टर पर पड़ेगा इसका सीधा असर
    10 hours ago
    Motorola Razr 40 Ultra
    1 जून को लॉन्च होगा Motorola का नया फोल्डेबल स्माटफोन Motorola Razr 40 Ultra, जानें तगड़े फीचर्स
    13 hours ago
    Vodafone Idea ने लॉन्च किया ₹45 वाला किफायती रिचार्ज प्लान, मिलेगी 180 दिनों की वैलिडिटी
    17 hours ago
    Income Tax Department के नो‎टिस का जवाब नहीं देने वाले कर दाताओं की जांच करेगा ‎विभाग
    1 day ago
  • टेक्नोलॉजी
    टेक्नोलॉजीShow More
    Cleaning Screen
    सावधान! क्या आप भी इस तरह करते हैं अपने फोन की स्क्रीन साफ?, भूलकर भी न करें ऐसा…
    5 days ago
    WhatsApp Scam
    सावधान! WhatsApp पर शुरू हुआ ये नया धोखाधड़ी का सिलसिला, ऐसे लोगों को बनाया जा रहा है ‘उल्लू’
    1 week ago
    Instagram and Facebook
    क्या नहीं बढ़ रहे हैं इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फॉलोअर्स? इन टिप्स से चुटकियों में हो जाएंगे…
    1 week ago
    DNA
    बिना सैंपल ‎लिए हवा से ही हो जाएगी DNA की पहचान, फारें‎सिक जांच में होगा चमत्कार
    1 week ago
    Smartphones
    आपका स्मार्टफोन सुनता है आपकी सारी बातें, जानिए कब बिना आपकी मर्जी के आपके फोन का कैमरा हो जाता है ऑन
    2 weeks ago
  • हेल्थ
    हेल्थShow More
    dates
    रोज 4 खजूर खाएं, मिलेंगे चौंकाने वाले फायदें!, लेकिन जान लें ये बात
    11 hours ago
    Moong Dal
    डायबिटीज से लेकर वजन कम करने में सहायक है ये दाल, जानें सेवन का तरीका
    15 hours ago
    cholesterol
    हार्वर्ड हेल्थ ने बताई कोलेस्ट्रॉल कम करने की सबसे अच्छी दवा, जानें वो 5 तरह की…
    3 days ago
    period
    पीरियड में बना रहता है योनि संक्रमण का खतरा, एक्सपर्ट की सलाह से ऐसे रखें साफ-सफाई
    3 days ago
    Back Pain
    यह 5 घरेलू उपाय दिलाएंगे कमर दर्द की परेशानी से छुटकारा
    7 days ago
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • रिलेशनशिप
  • मनोरंजन
  • अजब गज़ब
Reading: रांची में प्रकृति पर्व सरहुल की रही धूम, नागपुरी धुनों पर जमकर थिरके लोग
Share
Notification Show More
Aa
News AromaNews Aroma
Aa
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • करियर
  • ऑटो
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • हेल्थ
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • अजब गज़ब
Search
  • भारत
    • विदेश
  • झारखंड
    • बिहार
    • क्राइम
  • जॉब्स
  • करियर
  • ऑटो
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • हेल्थ
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • रिलेशनशिप
  • मनोरंजन
  • अजब गज़ब
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
News Aroma > झारखंड > रांची में प्रकृति पर्व सरहुल की रही धूम, नागपुरी धुनों पर जमकर थिरके लोग
झारखंड

रांची में प्रकृति पर्व सरहुल की रही धूम, नागपुरी धुनों पर जमकर थिरके लोग

इस दौरान पूरे शहर में सुरक्षा (Security) के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

न्यूज़ अरोमा
Last updated: 23/03/24
न्यूज़ अरोमा 2 months ago 2 months ago
Share
4 Min Read
#image_title
SHARE

रांची: राजधानी Ranchi में शुक्रवार को प्रकृति पर्व सरहुल (Sarhul) की धूम रही। चारों ओर ढोल-मांदर की थाप गुंजायमान रही।

Contents
आकर्षक झांकियां निकाली गयीलोगों ने खूब सराहासरना समितियों को शोभायात्रा

पूरा शहर सरहुल के रंग में रंगा रहा। सरहुल की भव्य शोभायात्रा (Procession) शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकाली गयी, जो मेन रोड से गुजर कर सिरम टोली (Sirom Toli) सरना स्थल तक गयी।

शोभायात्रा आदिवासी पारंपरिक (Traditional) छटा से सराबोर नजर आयी।

रांची में प्रकृति पर्व सरहुल की रही धूम, नागपुरी धुनों पर जमकर थिरके लोग Nature festival Sarhul celebrated in Ranchi, people danced to Nagpuri tunes

ये भी पढ़ें...

ED raids at 16 places
झारखंड में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव सहित राज्य के 16 ठिकानों पर ED की रेड
प्रेमिका की हत्या करने वाले को अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
मैट्रिक और इंटर के TOP-3 विद्यार्थियों की कॉपी वेबसाइट पर जारी करेगा JAC

शहर के हर रास्ते और हर क्षेत्र से विभिन्न सरना समितियों एवं सरहुल पूजा समितियों की ओर से शोभायात्रा निकाली गयी, जो अलबर्ट एक्का चौक (Albert Ekka Chowk) पहुंची।

फिर मेन रोड, सुजाता चौक होते हुए Sirom Toli तक गयी। मेन रोड में आदिवासी (Aboriginal) परिधान में सजी महिलाएं और पुरुष ढोल-मांदर की थाप और आधुनिक नागपुरी धुनों पर जमकर थिरके। मेन रोड में विभिन्न समितियों द्वारा आकर्षक झांकियां भी निकाली गयीं।

रांची में प्रकृति पर्व सरहुल की रही धूम, नागपुरी धुनों पर जमकर थिरके लोग Nature festival Sarhul celebrated in Ranchi, people danced to Nagpuri tunes

सरहुल शोभायात्रा के दौरान सरना धर्म (Sarna Dharma) कोड की मांग जोरों से उठी। वहीं, जय आदिवासी, जय सरना और जय झारखंड के भी नारे लगे। विभिन्न मंचों के द्वारा प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया गया।

रांची में प्रकृति पर्व सरहुल की रही धूम, नागपुरी धुनों पर जमकर थिरके लोग Nature festival Sarhul celebrated in Ranchi, people danced to Nagpuri tunes

आकर्षक झांकियां निकाली गयी

विभिन्न सरना समिति और सरहुल पूजा समिति की ओर से आकर्षक झांकियां निकाली गयी।

बांधगाड़ी सरना समिति के द्वारा अधिक पैसे की भूख और इसके लिए किए जा रहे अनैतिक कार्य एवं बाद में होटवार जेल की हवा खाने संबंधी आकर्षक झांकी निकाली गयी।

हरमू सरना समिति ने प्रकृति की रक्षा का संदेश देते हुए झांकी निकाली। हरमू परमचौड़ा सरना समिति (Harmu Paramchouda Sarna Committee) ने प्रकृति के विनाश और उससे होने वाले प्रभाव की झांकी निकाली।

हरमू ने संसद भवन (Parliament House) की झांकी निकाली गयी।

रांची में प्रकृति पर्व सरहुल की रही धूम, नागपुरी धुनों पर जमकर थिरके लोग Nature festival Sarhul celebrated in Ranchi, people danced to Nagpuri tunes

लोगों ने खूब सराहा

मेन रोड में विभिन्न सरना समितियों ने सामूहिक नृत्य (Group Dance) करते हुए आकर्षक शोभायात्रा निकाली।

इसमें आदिवासी युवक-युवतियां समूह में नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिसे लोगों ने खूब सराहा। इसे देखने के लिए लोगों का हुजूम मेन रोड (Huzum Main Road) में उमड़ पड़ा।

मेन रोड में 100 से अधिक सरना एवं पूजा समितियों ने शोभायात्रा निकाली।

हेसल, हेहल, पिस्का मोड़, हरमू, अरगोड़ा, मधुकम, कडरू, बांधगाड़ी, कोकर, लालपुर, लोवाडीह, नगरा टोली, करम टोली, बूटी मोड़, मोरहाबादी, इरगू टोली, पहाड़ी टोला, पुरानी रांची, आदिवासी छात्रावास, आदिवासी पीजी हॉस्टल, आदिवासी बालक-बालिका छात्रवास, वीर बुधु भगत छात्रावास सहित कई स्थानों से शोभायात्रा निकाली गयी।

रांची में प्रकृति पर्व सरहुल की रही धूम, नागपुरी धुनों पर जमकर थिरके लोग Nature festival Sarhul celebrated in Ranchi, people danced to Nagpuri tunes

सरना समितियों को शोभायात्रा

Albert Ekka Chowk पर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। अलग-अलग सरना समितियों को शोभायात्रा Albert Ekka Chowk होकर शोभायात्रा सिरम टोली गयी, जहां शोभायात्रा का समापन होगा।

अलग-अलग सरना समितियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सेवा शिविर लगाया। शिविर में श्रद्धालुओं को चना, गुड और शरबत दिया गया। Albert Ekka Chowk पर कई राजनीतिक पार्टियों और सामाजिक संगठनों के नेता, रांची के विधायक सीपी सिंह सहित अन्य लोगों ने जुलूस का स्वागत किया।

इस दौरान पूरे शहर में सुरक्षा (Security) के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

रांची में प्रकृति पर्व सरहुल की रही धूम, नागपुरी धुनों पर जमकर थिरके लोग Nature festival Sarhul celebrated in Ranchi, people danced to Nagpuri tunes

रांची में प्रकृति पर्व सरहुल की रही धूम, नागपुरी धुनों पर जमकर थिरके लोग Nature festival Sarhul celebrated in Ranchi, people danced to Nagpuri tunes

रांची में प्रकृति पर्व सरहुल की रही धूम, नागपुरी धुनों पर जमकर थिरके लोग Nature festival Sarhul celebrated in Ranchi, people danced to Nagpuri tunes

 

(न्यूज आरोमा हिन्दी की WhatsApp न्यूज ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, और Instagram पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)

न्यूज़ अरोमा March 24, 2023 March 24, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article खूंटी में मंगरा मुंडा हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार
Next Article Rahul Gandhi 4 राहुल गांधी के खिलाफ रांची में भी हो फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई, BJP ने…
News AromaNews Aroma
Follow US
© 2022 News Aroma Media. All Rights Reserved.
news media
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?