दिसंबर में घरेलू उड़ानों से 1.12 करोड़ लोगों ने की हवाई यात्रा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: ‎पिछले साल दिसंबर म‎हिने में लगभग 1.12 करोड़ घरेलू यात्रियों ने ‎विमान यात्रा की।

यह संख्या नवंबर, 2021 की तुलना में 6.7 प्रतिशत अधिक है। नवंबर में 1.05 करोड़ लोगों ने हवाई यात्रा की थी।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने यात्रियों की मासिक संख्या का ब्योरा जारी करते हुए कहा कि बीते साल के दौरान देश में कुल मिलाकर 8.38 करोड़ लोगों ने घरेलू उड़ानों के जरिये यात्रा की।

वहीं 2020 में कुल 6.3 करोड़ घरलू यात्रियों ने हवाई सफर किया था। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो से दिसंबर में सबसे अधिक 61.41 लाख यात्रियों ने यात्रा की।

इंडिगो की इस दौरान घरेलू बाजार में हिस्सेदारी 54.8 प्रतिशत की रही। डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार गो फर्स्ट (पूर्व में गो एयर) ने दिसंबर, 2021 के दौरान 11.93 लाख और स्पाइसजेट ने 11.51 लाख यात्रियों को हवाई सफर कराया।

इसके अलावा एयर इंडिया, विस्तार, एयरएशिया इंडिया और अलायंस एयर के यात्रियों की संख्या क्रमश : 9.89 लाख, 8.61 लाख, 7.01 लाख और 1.25 लाख रही।

Share This Article