रांची मोरहाबादी से हटाया गया अस्थायी अतिक्रमण

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची नगर निगम की ओर से इन दिनों शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में रविवार को मोरहाबादी मैदान के पश्चिमी और उत्तरी छोर में जिला प्रशासन ने करीब दो एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया।

शहर सीओ अमित महतो एवं बड़गाई सीओ की अगुवाई में मापी कर अस्थायी अतिक्रमण को हटा दिया गया।

इस संबंध में सीओ अमित महतो ने रविवार को बताया कि होटल संस्कार से लेकर मान्या पैलेस तक अतिक्रमण है।इसमें अस्थायी और स्थायी दोनों तरह के अतिक्रमण शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि स्थायी अतिक्रमण करने वालों को सोमवार से नोटिस भेजने कि प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।वहीं दूसरी ओर स्थायी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बिहार लैंड एक्यूशन एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि पिछले माह शहर सीओ अमित महतो और बड़गाईं सीओ की अगुवाई में मोरहाबादी के पश्चिमी और उत्तरी छोर पर अतिक्रमित जमीन की मापी करायी गयी थीम।

मापी के बाद पाया गया कि करीब ढाई एकड़ भूमि पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण है। बताया जाता है कि दो दिनों तक मापी का कार्य हुआ, इसके बाद स्थायी अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी कर दी गयी। वहीं दूसरी ओर अस्थायी अतिक्रमण को प्रशासन की टीम द्वारा हटा दिया गया।

Share This Article