घर में घुसे और युवक को मार दी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,1 आरोपी को…

जिले के हुसैनाबाद थाना (Hussainabad police station) क्षेत्र के अमनचैन मुहल्ले के एक घर में घुसकर एक युवक को गोली मार (Gun Shot) दी गई। जख्मी युवक को MRMCH में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Murder : जिले के हुसैनाबाद थाना (Hussainabad police station) क्षेत्र के अमनचैन मुहल्ले के एक घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी गई। जख्मी युवक को MRMCH में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

घटना बुधवार सुबह नौ बजे की है। पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ लिया है। घटना के पीछे आपसी लेनदेन का विवाद बताया गया है।

क्या है मामला ?

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि विवेक सिंह एवं दीपक सिंह गौतम सिंह के घर आए थे। इसी क्रम में विवेक ने गौतम सिंह को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से छत से कूद कर भाग गया।

हालांकि, विवेक के साथ गए युवक दीपक ने गौतम को उसके परिजनों के साथ मिलकर अनुमंडलीय अस्पताल (Sub-Divisional Hospital) में भर्ती कराया।

जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना के आधे घंटे के अंदर एक अपराधी को पकड़ लिया। साथ ही फायरिंग (Firing) में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है।

SP रीष्मा रमेशन ने इसकी पुष्टि की है। विवेक सिंह को पकड़ने के लिए भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। कुछ दिन पहले ही विवेक जेल से बाहर आया था। उसे NDPS Act में जेल भेजा गया था।

Share This Article