बिहार के मनेर में नाव पर सिलेंडर ब्लास्ट में चार की मौत

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: जिले में मनेर के रामपुर घाट पर एक नाव पर हुए सिलेंडर ब्लास्ट (Cylinder Blast) में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

प्रारंभिक सूचना (Preliminary Information) के मुताबिक नाव पर खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

मृतकों (Deceased) की पहचान रंजन पासवान, दशरथ पासवान, ओम प्रकाश राय (नाव का मालिक) और कन्हाई बिंद के रूप में हुई है।

इसमें से रंजन पासवान, दशरथ पासवान और ओम प्रकाश राय हल्दी छपरा मनेर के रहने वाले थे। कन्हाई बिंद साहिबगंज (शोभनपुर, झारखंड) का रहने वाला था।

अवैध बालू लदे नाव पर 20 मजदूर थे सवार

घटना के बाद आसपास के नाव पर सवार मजदूर भी सहम गए। बताया जाता है कि अवैध बालू (Illegal Sand) लदे इस नाव पर लगभग 20 मजदूर सवार थे।

नाव पर Diesel भी रखा हुआ था। उसमें भी आग लग गई और नाव के किनारे में फंसकर चार लोग जिंदा जल गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत (Death) हो गई।

हादसे की सूचना के बाद मनेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post mortem) के लिए भेज दिया है।

Share This Article