27 जनवरी को झारखंड पधारेंगे PM नरेंद्र मोदी, धनबाद से लोकसभा चुनाव का…

PM Modi's Visit to Dhanbad: PM मोदी 27 जनवरी को धनबाद (Dhanbad) आएंगे। वे यहां से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) का शंखनाद करेंगे।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Modi’s Visit to Dhanbad: PM मोदी 27 जनवरी को धनबाद (Dhanbad) आएंगे। वे यहां से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) का शंखनाद करेंगे।

सरायढेला कुसुमबिहार स्थित पार्टी कार्यालय में धनबाद, कोडरमा और गिरिडीह संसदीय क्षेत्र की कलस्टर बैठक में PM मोदी (Modi) के धनबाद आगमन की घोषणा की गई है।

बैठक में राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू के अलावा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, बोकारो विधायक विरंची नारायण, धनबाद सांसद पीएन सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश और जिलों के नेता और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

PM का 27 जनवरी को धनबाद में आगमन होना है

राज्यसभा सदस्य सह प्रदेश संगठन महामंत्री आदित्य साहू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन धनबाद में होना है, जिसके लिए 27 जनवरी की तिथि निर्धारित है।

धनबाद में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा कहां होगी इस पर विचार-विमर्श होना बाकी है। उन्होंने कहा कि PM मोदी कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और सरकारी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जोश भी भरेंगे। आदित्य साहू ने इस बार लोकसभा की 14 सीटों पर जीत का दावा भी किया।

Share This Article