महेंद्र सिंह धोनी के बेकाबू प्रशसंकों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, सड़क मार्ग से हुए रवाना

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जालोर: जिले के सांचौर उपखंड में बुधवार को एक स्कूल का लोकार्पण करने आए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कार्यक्रम में उनके प्रशसंक बेकाबू हो गए।

भीड़ के अनियंत्रित होने से मौके पर हंगामे के हालात बन गए। इस पर पुलिस ने प्रशसंकों पर लाठियां भांजकर उन्हें वहां से खदेड़ा।

इस मशक्कत के बीच धोनी करीब आधे घंटे तक कार्यक्रम में रुकने के बाद सड़क मार्ग से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। उसके बाद भीड़ छंट गई।

जालोरः सांचौर में महेंद्र सिंह धोनी के समारोह में भगदड़, पुलिस ने किया  लाठीचार्ज

क्रिकेटर धोनी बुधवार दोपहर एक दिवसीय दौरे पर जालोर आए थे। जालोर पहुंचने पर उनका राजस्थान-गुजरात बॉर्डर पर नैनवा में जोरदार स्वागत किया गया। धोनी सड़क मार्ग से जाखल गांव पहुंचे।

धोनी के जाखल आने की सूचना पर वहां पहले ही उनके हजारों प्रशसंक एकत्र हो गए। धोनी ने जाखल पहुंचने के बाद वहां भामाशाह मिश्रीमल दुदाजी कटारिया की ओर से बनाए गए विद्यालय का लोकार्पण किया।

महेन्द्रसिंह धोनी को देखने आए थे, पिटकर लौट आए जालोर के भोले लोग - First  Bharat

जाखल निवासी भामाशाह ने गांव में संघवी तीजा बेन मिश्रीमल कटारिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का निर्माण करवाया है। कई सुविधाओं से युक्त इस भवन का निर्माण करीब दो करोड़ की लागत से कराया गया है।

इस दौरान धोनी की एक झलक पाने और उनसे मिलने के लिए प्रशसंक धक्का-मुक्की करने लगे। प्रशसंक महेन्द्र सिंह धोनी से हाथ मिलाने और ऑटोग्राफ लेने के लिए उतावले हो रहे थे। इस आपाधापी में वहां हंगामे के हालात हो गए।

सुखराम बिश्नोई's tweet - "भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान श्री महेंद्र  सिंह धोनी के साथ संघवी तीजांबेन मिश्रीमलजी कटारिया राजकीय उच्च ...

देखते ही देखते वहां उमड़ी भारी भीड़ अनियंत्रित हो गई। पुलिस ने लोगों से संयम रखने की कई बार अपील की लेकिन लोग नहीं माने। इस पर पुलिस ने उन्हें काबू करने के लिए लाठियां फटकारीं।

क्रिकेटर MS धोनी के बेकाबू प्रशसंकों पर पुलिस ने भांजी लाठिय

इससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रशसंकों को वहां से खदेड़ दिया। धोनी कार्यक्रम में करीब आधे घंटे रुके।

कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई और सांसद देवजी पटेल मौजूद रहे। इस मौके पर बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं सहित कई समाजसेवी तथा जिलेभर के गण्यमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Share This Article