बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी को रांची लेकर पहुंची पुलिस

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को पुलिस की टीम रांची लेकर पहुंची है।

सुनील तिवारी को मंगलवार दोपहर में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लाया गया। उस पर युवती से यौन शोषण और दुष्कर्म का आरोप लगा है।

उल्लेखनीय है कि सुनील तिवारी की गिरफ्तारी के बाद उसे रविवार को इटावा के सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सोमवार को उसके स्वस्थ होने की रिपोर्ट इटावा कोर्ट में केस के अनुसंधानकर्ता डीएसपी रजत माणिक बाखला ने सुनील तिवारी को रांची लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड का आवेदन दिया।

कोर्ट ने रिपोर्ट देखने के बाद सुनील तिवारी को ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले जाने की अनुमति दे दी थी।

पुलिस की विशेष टीम ने यूपी के इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र से रविवार की सुबह गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद सुनील तिवारी की तबीयत बिगड़ गई थी। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसे इटावा जिले के सैफई अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

मौके पर सुनील तिवारी ने कहा कि उसे राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है। रांची पहुंचने के बाद सुनील तिवारी को पुलिस अज्ञात स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है।

बीते दिनों कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी का वारंट भी जारी किया था, जबकि उनकी अग्रिम जमानत की याचिका भी खारिज कर दी गई थी।

सुनील तिवारी के खिलाफ अरगोड़ा थाने में 16 अगस्त को दुष्कर्म, यौन शोषण और एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। खूंटी की रहने वाली एक युवती ने सुनील तिवारी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

Share This Article