झारखंड

राष्ट्रपति चुनाव : झारखंड विधानसभा में 81 विधायकों में 80 विधायकों ने डाले वोट, अंतिम वोट सरयू राय ने डाला

रांची:  राष्ट्रपति पद के चुनाव (Presidential Election) में सोमवार को झारखंड के 81 विधायकों में से 80 ने विधानसभा में मतदान किया।

पहला वोट भाजपा विधायक अनंत ओझा (First vote BJP MLA Anant Ojha) ने और अंतिम वोट निर्दलीय विधायक सरयू राय (Last Vote Independent MLA Saryu Rai) ने डाला। सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो बीमारी के चलते मतदान नहीं कर सके। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मतदान मतदान किया।

पूर्वाह्न 10:30 बजे के बाद NDA के सभी 27 विधायक बस से विधानसभा पहुंचे और मतदान किया। दोपहर में कांग्रेस के विधायक वोट देने आये। फिर झामुमो के विधायकों ने विधानसभा पहुंच कर वोटिंग की।

Image

द्रौपदी मुर्मू को 75 फीसदी वोट मिलने की संभावना

राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड की पूर्व राज्यपाल और एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के पक्ष में लगभग 75 प्रतिशत से ज्यादा वोट पड़े हैं।

भाजपा के 25, आजसू के दो, झामुमो के 30 विधायकों के अलावा निर्दलीय विधायक सरयू राय और अमित यादव का वोट भी द्रौपदी मुर्मू को गया है।

Image

मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं है

यशवंत सिन्हा को कांग्रेस के अलावा भाकपा माले के विनोद सिंह का वोट मिला है। माले विधायक बिनोद सिंह ने मतदान के बाद कहा कि दो ही प्रत्याशी हैं।

मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं है। भाजपा प्रत्याशी को वोट नहीं कर सकता। ना चाहते हुए मजबूरी में यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को वोट करना पड़ रहा है।

निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा कि वर्ष 2010 में शिबू सोरेन NDA के समर्थन से राज्यसभा गये थे लेकिन संसद में एटॉमिक डील (Atomic Deal) पर उन्होंने कांग्रेस का साथ दिया था। इसके बाद झारखंड की सरकार गिर गयी थी।

Image

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में यदि कांग्रेस-झामुमो के निर्णय के बाद कोई स्टैंड लेती तो यशवंत सिन्हा के बारे में सोचा जा सकता था लेकिन कांग्रेस की लाचारी साफ दिख रही है।

इसके अलावा यह भी जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस के कुछ विधायकों का भी समर्थन द्रौपदी मुर्मू को मिला है।

खासकर कांग्रेस के कुछ आदिवासी और महिला विधायकों (Women legislators) ने द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है। यदि ऐसा हुआ तो झारखंड से द्रौपदी मुर्मू 80 प्रतिशत से ज्यादा वोट पाने में सफल होंगी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker