हाई कोर्ट के एडवोकेट राजीव कुमार कैश कांड में चार्जशीट दाखिल, CBI ने…

झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) के अधिवक्ता राजीव कुमार कैश कांड (Rajeev Kumar Cash Scandal) मामले में CBI की दिल्ली शाखा ने व्यवसायी अमित अग्रवाल (Amit Agarwal) के साथ राजीव कुमार (Rajiv Kumar) के खिलाफ रांची की CBI के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में बुधवार को आरोप पत्र दाखिल किया है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rajeev Kumar Cash Scandal: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) के अधिवक्ता राजीव कुमार कैश कांड (Rajeev Kumar Cash Scandal) मामले में CBI की दिल्ली शाखा ने व्यवसायी अमित अग्रवाल (Amit Agarwal) के साथ राजीव कुमार (Rajiv Kumar) के खिलाफ रांची की CBI के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में बुधवार को आरोप पत्र दाखिल किया है।

इसके अलावा अमित अग्रवाल की एक कंपनी के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किया है। अमित अग्रवाल अभी बिरसा मुंडा (Birsa Munda) जेल में बंद है। जबकि राजीव कुमार जमानत पर हैं।

राजीव लगभग 50 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार

राजीव कुमार को कोलकाता में 50 लाख रुपए नकद के साथ कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किया गया था। बताया गया था कि साजिश के तहत अमित अग्रवाल ने राजीव कुमार को रांची से कोलकाता बुलाया और उन्हें गिरफ्तार करवा दिया था।

CBI की दिल्ली शाखा ने अमित अग्रवाल के खिलाफ 20 जनवरी 2023 को मामला दर्ज की थी। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस SK द्विवेदी की अदालत ने वर्ष 2022 में इस मामले की CBI जांच करने का आदेश दिया था। CBI ने अमित अग्रवाल को पिछले साल छह दिसंबर को पांच दिन की पुलिस Remand पर लेकर पूछताछ की थी।

उल्लेखनीय है कि अमित अग्रवाल ने राजीव कुमार पर PIL मैनेज करने के लिए एक करोड़ रुपए में डील करने का आरोप लगाते हुए कोलकाता पुलिस से शिकायत की थी। इस शिकायत पर कोलकाता पुलिस ने 31 जुलाई 2022 को राजीव कुमार को लगभग 50 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार (Arrested) किया था।

Share This Article