मेन रोड के कपड़ा मार्केट में छोटू मर्डर मामले में मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर, पुलिस…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Chotu Murder Case : शनिवार की दोपहर में राजधानी रांची में Main Road के कपड़ा मंडी में मो बदरुद्दीन उर्फ छोटू की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई थी।

इस कांड में मुख्य नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मृतक की पत्नी द्वारा केस दर्ज कराने के बाद पुलिस काठीटांड़ (Kathitand) के मिंटू और मोहम्मद इरशाद को तलाश रही है।

पुलिस के मुताबिक, हमलावरों की खोज में कई टीमों को लगाया गया है। बता दें कि बाइक से आए दो अपराधियों ने शनिवार दोपहर में खरीदारी करने गए बदरुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मृतक गढ़वा का रहने वाला था। अभी Kantatoli की मौलाना आजाद कॉलोनी में रहता था। उसकी हत्या करने में शामिल मिंटू पूर्व में एक साथ कारोबार करते थे। पैसों के लेनदेन के विवाद में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद Murder का प्लान बनाया गया था।

Share This Article