Latest Newsझारखंडचारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद की ओर से हुई बहस

चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद की ओर से हुई बहस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: चारा घोटाला के सबसे बड़े आरसी-47ए-96 मामले में लालू प्रसाद की ओर से बहस जारी है। उनके अधिवक्ता प्रभात कुमार ने गुरुवार को भी आंशिक बहस की।

यह बहस शुक्रवार को भी जारी रहेगी। बहस के दौरान सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह भी उपस्थित थे।

दूसरी ओर, मामले में गुरुवार को डॉ उमेश चंद्र सिंह की ओर से बहस हुई। डॉक्टर ने अदालत को बताया कि आपूर्तिकर्ता के बिल पर माल प्राप्ति का सर्टिफिकेट दिए थे।

डॉक्टर ने बताया कि माल प्राप्त हुआ तभी हमने सर्टिफिकेट दिया। डॉक्टर ने बताया कि ट्रक से माल आया था जबकि माल ढोने के लिए इस्तेमाल किए गए नंबर की जांच करने पर डीटीओ ने जांच में पाया था कि स्कूटर और ऑटो से माल ढोया गया है।

यह मामला पशुपालन घोटाला आरसी-47 ए/96 डोरंडा कोषागार से 139. 35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का है।

इस मामले में लालू सहित कई राजनीतिज्ञ, सचिव स्तर के पूर्व अधिकारी, डॉक्टर और आपूर्तिकर्ता सहित 110 आरोपितों की ओर से बहस चल रही है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...