Latest Newsझारखंडसफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विनय महतो हत्याकांड मामले में 23 को...

सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विनय महतो हत्याकांड मामले में 23 को होगी हाई कोर्ट में सुनवाई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड हाई कोर्ट में सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विनय महतो मामले में गुरुवार को सुनवाई हुई।

मामले की सुनवाई जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में हुई। अधिवक्ता जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में अदालत की ओर से सरकार को शपथ पत्र दायर करने को कहा गया था।

लेकिन शपथ पत्र दायर करने के लिए सरकार की ओर से दो सप्ताह का समय मांगा गया। जिसे अदालत ने स्वीकार किया। मामले की अगली सुनवाई 23 दिसम्बर को होगी।

उल्लेखनीय है कि छात्र विनय महतो के पिता मनबहाल महतो की ओर से याचिका दायर की गयी थी। जिसमें छात्र की हत्या की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की गयी थी।

छात्र विनय महतो की हत्या 2016 में सफायर स्कूल परिसर में हुई थी। इस दौरान परिजनों को छात्र की तबीयत बिगड़ने की बात की गयी थी और रिम्स में भर्ती करने की बात की गयी। लेकिन जब तक परिजन विनय के पास पहुंचते, छात्र की मौत हो चुकी थी।

पूर्व की सुनवाई के दौरान भी कोर्ट ने पुलिस प्रशासन और सरकार पर नाराजगी व्यक्त की थी। इस दौरान टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने कहा था कि राज्य के सभी मामलों की जांच सीबीआइ से करानी चाहिए।

सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विनय महतो की हत्या पांच फरवरी 2016 की रात को की गयी थी।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...