झारखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किया सच्चाई आपके द्वार पुस्तक का विमोचन, दिलाई सच्चाई उजागर करने की शपथ

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह की अध्यक्षता में रविवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक के दौरान सच्चाई आपके द्वार पुस्तक का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी इन्द्राणी मिश्रा एवं कार्यकारी अध्यक्ष विधायक बन्धु तिर्की आदि उपस्थित थे।

सच्चाई आपके द्वारा पुस्तक का विमोचन, महिला कांग्रेस की झंडा का लोकार्पण एवं महिलाओं को वर्तमान परिपेक्ष्य में सच्चाई उजागर करने को लेकर शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर इन्द्राणी मिश्रा ने सभी को बेटी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला कांग्रेस पार्टी का बहुत ही महत्वपूर्ण विभाग है।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सबसे पहले महिलाओं पर विश्वास किया। इसलिए महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया था।

आज राहुल गांधी ने भी महिलाओं पर विश्वास किया है और महिलाओं की 35 प्रतिशत आरक्षण को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए लड़ाई लड रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बहुत ही खुशी की बात है कि कांग्रेस का नेतृत्व महिला अध्यक्षता सोनिया गांधी कर रही है।

महिलाओं को पार्टी एवं समाज में सशक्त बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। आप सब अपनी जिम्मेवारी को पूरी ईमानदारी पूर्वक निर्वह्न करें।

सच्चाई आपके द्वार पुस्तक को जिला एवं प्रखंड स्तर पर लॉन्चिंग किया जाए। बन्धु तिर्की ने कहा कि महिला कांग्रेस कहीं से कमजोर नहीं है। एकजुट होकर एक टीम के साथ पार्टी संगठन में कार्य करें।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी महिलाओं कांग्रेस के साथ खडी है। सरकार में जब भी 20 सूत्री कमिटी बनेगी उसमें सबसे ज्यादा महिलाओं को डालने का काम करेंगे।

गुंजन सिंह ने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित महिला कांग्रेस की 38वां स्थापना दिवस में झारखंड का प्रतिनिधित्व प्रथम रहा है।

राहुल गांधी की सोच है सच्चाई आपके द्वार पुस्तक के माध्यम से देश की वास्तविक चीजों से अवगत करायें। केन्द्र की भाजपा सरकार जनता को दिग्भ्रमित करने में लगी है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं अगर महिलाओं को सम्मान दे तो पुरूष भाई भी सम्मान देने में की कम नहीं करेंगे।

महिलाओं को मान-सम्मान एवं समानता का अधिकार देने की जरूरत है।

Share This Article