झारखंड : पासवा ने सरकार से की 50 प्रतिशत की उपस्थिति के साथ स्कूल खोलने पर विचार करने की मांग

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन्स वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बुधवार को रांची में बैठक हुई।

पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों का कोरोनारोधी टीकाकरण को सफल बनाना है, तो यह अभियान विद्यालय को खोले बगैर संभव नहीं होगा।

पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक में कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान को सफल बनाते हुए सुंदर झारखंड, स्वस्थ झारखंड एवं शिक्षित झारखंड के सपने को पूरा करने में सरकार को हरसंभव सहयोग करने पर भी चर्चा हुई।

दुबे ने कहा कि यह सही है कि देश में संक्रमण की तीसरी लहर और ओमीक्रोन का खतरा बढ़ा है, लेकिन बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस बात पर भी विचार करना चाहिए कि 50 प्रतिशत की उपस्थिति के साथ क्या क्लास नहीं चलायी जा सकती है या फिर जिस क्लासरूम में 15 बेंच हैं,

उसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कक्षा नहीं शुरू की जा सकती है, इस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य बिहार सहित कई राज्यों में कक्षा छह से 12वीं क्लास के बच्चों की ऑफलाइन पढ़ाई चल रही है। इसलिए झारखंड सरकार को भी राहत देनी चाहिए।

पासवा की बैठक में लिये गये निर्णयों से सरकार और संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराया जायेगा और उचित कार्रवाई किये जाने की मांग की जायेगी।

बैठक में पासवा के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल किशोरनाथ शाहदेव, अरविंद कुमार, महासचिव राजेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Share This Article