दर्दनाक हादसा! रांची में ट्रक की चपेट में आने से महिला सिपाही की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के खेलगांव चौक के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार जैप 10 की महिला सिपाही को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना शुक्रवार देर रात की है। पुलिस के अनुसार मृतका का नाम सोनिका कुजूर है और वह अपने परिवार के साथ बांधगाड़ी में रहती थी।

सोनिका अपनी स्कूटी (जेएच 01 डीटी 3972) से ड्यूटी करने के लिए खेलगांव के जैप 10 स्थित कमांडेंट के आवास जा रही थी। वह जैसे ही खेलगांव चौक से होटवार की ओर मुड़ रही थी।

दर्दनाक हादसा! रांची में ट्रक की चपेट में आने से महिला सिपाही की मौत

इसी दौरान बूटी मोड़ से कोकर की ओर जा रहा अनियंत्रित ट्रक महिला को अपनी चपेट में ले लिया।

ट्रक चालक स्कूटी सवार को लगभग 60 मीटर तक घसीटता हुआ आगे बढ़ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

सिपाही की मौत के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर वहां से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर 30 और खेलगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शव रिम्स भेज दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक के बारे में जानकारी जुटाकर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

Share This Article