झारखंड हॉकी की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के सिमडेगा में 10 से 18 मार्च तक होने वाले 11वीं राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के तीसरे दिन शुक्रवार तक कुल तीन मैच खेले गए, जिसमें हरियाणा की टीम ने उत्तराखंड की टीम को 19-0 से पराजित किया।

वहीं, चंडीगढ़ और बिहार की टीम का मैच दो-दो गोल की बराबरी पर रहा। पंजाब ने मध्य प्रदेश की टीम को छह-एक से पराजित कर पूरे अंक हासिल किए।झारखंड की टीम ने ओके महाराष्ट्र को 10-0 से पराजित कर लगातार आठवें वर्ष क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

झारखंड के मैच का उत्साहवर्धन करने के लिए शुक्रवार को सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा, कोलेबिरा के विधायक बिक्सल कोंगड़ी, भूतपूर्व विधायक विमला प्रधान, सिमडेगा के उपायुक्त सुशांत गौरव आदि लोग मैदान में उपस्थित रहे।

टीम के जीत के साथ ही सबने खिलाड़ियों को बधाई दी और फाइनल तक का सफर तय करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने महाराष्ट्र की टीम के खिलाड़ियों से भी मिलकर उनका हौसला बढ़ाया।

शुक्रवार के मैच में झारखंड की ओर से फुलमनी भेंगरा ने तीन गोल, पूर्णिमा ने दो गोल, मेनीराली कुजुर, स्वीटी डुंगडुंग, इडलिन बागे, बिनीमा धान और अनुप्रिया सोरेंग ने एक-एक गोल किए।

इससे पहले झारखंड की टीम ने गुजरात की टीम को 17-0 से पराजित किया। वहीं, इस चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

शुक्रवार को हुए मैच में हॉकी हरियाणा ने हॉकी उत्तराखंड को 19-0 से हराया। इसके अलावा हॉकी चंडीगढ़ और हॉकी बिहार का मैच दो-दो गोल की बराबरी पर रहा। हॉकी पंजाब ने हॉकी मध्य प्रदेश को छह-एक से पराजित किया।

Share This Article