झारखंड में Omicron की दस्तक, नए वेरिएंट की 14 लोगों में हुई पुष्टि

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने दस्तक दे दी है।

प्रदेश में इस वेरिएंट से संक्रमित 14 लोग पाये गये हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए आईएलएस लैब भुवनेश्वर को कुल 87 संक्रमितों का सैंपल भेजा गया था।

इसमें 14 लोगों में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है, जबकि एक संक्रमित में डेल्टा वेरिएंट और 32 में अदर वेरिेएंट ऑफ कंसर्न की पुष्टि हुई है।

झारखंड में दिखने लगा कोरोना का कहर

झारखंड में कोरोना का कहर दिखने लगा है। कोरोना संक्रमण की वजह से राज्य में चार लोगों की मौत हो गई है।

मृतकों में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से दो, जबकि रांची और बोकारो से एक-एक मरीज शामिल हैं।

राजधानी वाले जिले रांची में कुल 12 हजार,146 पॉजिटिव केस हैं। जिले में कुल 89 हजार, 097मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। सबसे अधिक कोरोना के एक लाख, 355 नए केस रांची से ही मिले हैं।

शनिवार को बताया गया कि राज्य में कोरोना से दो हजार, 807 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत शनिवार को सुबह तक राज्य में कोरोना के तीन हजार, 749 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से एक हजार,355, बोकारो से 123, चतरा से 80, देवघर से 125, धनबाद से 130, दुमका से 193, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 472,गढ़वा से 43, गिरिडीह से 10, गोड्डा से 97, गुमला से 41 और हजारीबाग से 306 मरीज मिले हैं। इसी तरह जामताड़ा से 11, खूंटी से आठ, कोडरमा से 164, लातेहार से 25, लोहरदगा से 52, पाकुड़ से 27, पलामू से 142, रामगढ़ से 54, साहेबगंज से 66, सरायकेला से दस, सिमडेगा से 141 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 74 मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना के मामलाे अब तीन लाख, 99 हजार, 275 हो गये हैं। इनमें 33 हजार189 सक्रिय केस हैं।

झाररखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 90.38 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.30 प्रतिशत है।

Share This Article