HomeUncategorizedNEET पेपर लीक मामले में CBI ने मुख्य सरगना रॉकी को पटना...

NEET पेपर लीक मामले में CBI ने मुख्य सरगना रॉकी को पटना से किया गिरफ्तार, अब…

Published on

spot_img

NEET paper leak case: गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने NEET-UG परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई शुरू होने के बाद से फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

CBI ने बिहार के नालंदा से संबंध रखने वाले और मुख्य आरोपी संजीव मुखिया का रिश्तेदार बताए जा रहे रॉकी उर्फ राकेश रंजन को पटना के बाहरी इलाके से पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि वह संजीव मुखिया का भांजा है। वह इस कांड का मुख्य सरगना है।

CBI को अदालत से रंजन की 10 दिन की हिरासत मिली है। पटना और कोलकाता में उससे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी के बाद आपत्तिजनक दस्तावेज (Objectionable documents) बरामद हुए हैं।

राकेश रंजन उर्फ रॉकी रांची में होटल चलाता है। पेपर लीक होने के बाद उसे हल करने के लिए रॉकी ने ही सॉल्वर्स का जुगाड़ किया था।

सूत्रों के मुताबिक, रॉकी दरअसल संजीव मुखिया का बड़ा राजदार भी है। रांची और पटना के MBBS छात्रों का सॉल्वर्स के तौर पर इस्तेमाल किया गया था।

\इस मामले में CBI ने पटना और कोलकाता समेत चार जगहों पर छापेमारी की। CBI ने रॉकी को उसके आईपी एड्रेस (Ip-adress) और ईमेल एड्रेस (email-adress) के जरिए ट्रेस करने के लिए उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल किया।

अमन सिंह और रॉकी की गिरफ्तारी के बाद CBI को अब नीट पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया उर्फ लूटन की तलाश है।

spot_img

Latest articles

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...

लालू प्रसाद, बेक जूलियस और सुधीर भट्टाचार्य की सजा बढ़ाने की CBI याचिका झारखंड हाईकोर्ट में मंजूर

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने चारा घोटाले के देवघर ट्रेजरी से 89 लाख...

खबरें और भी हैं...