रामकृपाल यादव और श्याम रजक पहुंचे रांची

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सदस्य रामकृपाल यादव एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक रविवार को रांची पहुंचे।

वह दोनों एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे हैं। वहीं दूसरी ओर रामकृपाल यादव के आने की सूचना पर कई भाजपा कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे और रामकृपाल यादव का स्वागत किया।

इस अवसर पर रामकृपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारा पहले भी जदयू से गठबंधन नहीं रहा है।

कई राज्यों में हम अलग चुनाव लड़े हैं। बिहार में हमारा गठबंधन जदयू से है और आगे भी रहेगा।

इस क्रम में रामकृपाल ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां की सरकार ने झारखंड को बर्बाद करके रख दिया है।

उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ झारखंड का निर्माण हुआ है, वह सपना पूरा नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह राज्य बहुत पीछे चला गया है, जबकि भाजपा के शासनकाल में झारखंड विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा था।

श्याम रजक ने कहा कि मैं निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची आया हूं। उन्होंने कहा कि झारखंड में राजद के संगठन का जल्द ही पुनर्गठन किया जायेगा।

Share This Article