धार्मिक झंडा को लेकर मांडर में गर्म हो रहा था माहौल, पुलिस ने किया ठंडा

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Religious Fight: पुलिस की तत्परता और सूझबूझ ने बड़ा बवाल होने से बचा लिया। घटना रांची के मांडर (Mandar) थाना क्षेत्र की है।

यहां सोसई आश्रम मैदान (Sosai Ashram Ground) में लगे धार्मिक झंडे को रविवार की दोपहर एक व्यक्ति ने काटकर फेंक दिया। इससे माहौल गरमा गया। लेकिन, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले को बिगड़ने से रोक लिया है और माहौल को शांत करा दिया।

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, Sosai Ashram Ground में लगे धार्मिक झंडे को मिशन मारिया टोली निवासी सेवानिवृत्त फौजी मनोज खलखो ने किसी धारदार हथियार से काटकर फेंक दिया था।

उसकी इस हरकत का किसी ने वीडियो बना लिया और उस वीडियो को वायरल कर दिया। धार्मिक झंडे को काटकर फेंकने की खबर इलाके में तेजी से फैल गयी। आसपास से सैकड़ों की संख्या में लोग सोसई आश्रम मैदान में इकट्ठा हो गये। लोग काफी गुस्से में थे। माहौल गरमा चुका था।

पुलिस ने लोगों को समझाया

घटना की सूचना मिलते ही मांडर थाना प्रभारी राहुल तुरंत Sosai Ashram Ground पहुंचे। उन्होंने गुस्साये लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

उन्होंने आरोपी को तुरंत हिरासत में लेने का आश्वासन दिया। उसके बाद Mandar थाना की पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

Share This Article