गठबंधन की सरकार से राज्य की जनता दुखी: खीरू महतो

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि वर्तमान गठबंधन की सरकार से राज्य की जनता दुखी है।

राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा गयी है। खीरू महतो मंगलवार को राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर राजभवन के समक्ष पार्टी के धरने को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि लोकहित के बुनियादी सुविधाएं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, स्वच्छता आदि की हालत बद से बदतर है। खनिज सम्पदा की लूट खसोट धड़लले से जारी है।

नियोजन नीति में वर्गीय एवं भाषाई विभेद से सामाजिक विद्रूपता पैदा कर संविधान और लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रभारी प्रवीण सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी का लक्ष्य न्याय के साथ विकास एवं समरस समाज की स्थापना करना है।

जदयू आम अवाम की आवाज बनेगा। सह प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार हर स्तर पर विफल है। सरकार दो साल की उपलब्धि गिना रही है लेकिन हकीकत जमीनी स्तर पर कुछ और है।

यहां की जनता सरकार की कार्यशैली से हताश और निराश है। धरना के माध्यम से राज्यपाल को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।

इस अवसर पर आफताब जमील, भगवान सिंह, जफर कमाल, रमेश सिंह, कामेश्वर नाथ दास, संजय कुमार सिंह, संजय सहाय आदि मौजूद थे।

Share This Article