झारखंड

झारखंड के इन जिलों में जारी हुआ Yellow Alert, म्यंमार में बने चक्रवात का असर

शहर के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती

रांची: Yellow Alert Jharkhand रांची में शनिवार को कई दिनों के बाद लोगों को बारिश से राहत मिली। दिनभर धूप खिली रही।

म्यंमार में बने चक्रवात का असर शनिवार की शाम से राज्य में देखने को मिला। मौसम में परिवर्तन हुआ और आसमान में बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया।

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि एक से दो बार मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

इस दौरान शहर के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। म्यंमार में बने चक्रवात का असर राज्य में देखने को मिलेगा।

यह बंगाल की खाड़ी से होते हुए ओडिशा के तटीय क्षेत्र से टकरा सकता है। इसके कारण राज्य के उत्तरी और मध्य भाग में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

झारखंड के इन जिलों में जारी हुआ Yellow Alert, म्यंमार में बने चक्रवात का असर

सरायकेला और चाईबासा को छोड़कर शेष जिलों के लिए मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है।

इस चक्रवात का असर राज्य में 26 से 28 सितंबर तक देखने को मिलेगा। इस दौरान राज्य में मेघ गर्जन और वज्रपात की प्रबल संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य रही

हालांकि, 28 के बाद बारिश से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति सामान्य रही।

झारखंड के इन जिलों में जारी हुआ Yellow Alert, म्यंमार में बने चक्रवात का असर

वर्तमान में मानसून का टर्फ लाइन जमशेदपुर से होकर गुजर रहा है। राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गई।

राज्य में सबसे ज्यादा बारिश गढ़वा में 62.5 मिमी रिकार्ड किया गया, जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राज्य में गोड्डा में 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वहीं, राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker