Jharkhand Hockey : झारखंड ने तमिलनाडु को 8-1 से किया पराजित

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: सिमडेगा स्ट्रोटर्फ स्टेडियम में 11वीं जूनियर नेशनल महिला हॉकी चैंपियनशिप का उद्घाटन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और बॉल को पुश करके किया।

मुख्यमंत्री ने सभी टीम के खिलाड़ियों से मिले तथा खिलाड़ियों को शुभकामनायें भी दी। उद्घाटन मैंच विधिवत रूप से झारखंड हॉकी एवं तमिलनाडु हॉकी के बीच खेला गया।

झारखंड हॉकी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 8-1 से तमिलनाडु की टीम पर विजय प्राप्त की। हालांकि झारखंड की टीम और भी गोल कर सकती थी।

झारखंड की टीम ने गोल करने के कई अवसर भी गवायें। झारखंड की टीम से प्रमोदनी लकड़ा ने 3 गोल, अमृता मिंज ने 2 गोल, महिमा टेटे काजल बाड़ा व कल्याणी किंडो ने एक एक गोल किया. वहीं तामिलनाडु की टीम सिर्फ एक ही गोल कर सकी।

इसी प्रकार आज के खेले गए मैंच में हॉकी पंजाब ने हॉकी पांडुचेरी को 18-0 से पराजित किया। आसाम हॉकी ने हॉकी राजस्थान को 6-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।

वहीं हॉकी कर्नाटक ने हॉकी बंगाल को 16-0 से हराकर विजई अभियान की शुरूआत की।

21 को खेले जाने वाले मैंच

हॉकी मिजोरम बनाम हॉकी तेलंगाना 7.45

हॉकी माहाराष्ट्र बनाम हॉकी गुजरात 8.45

हॉकी ओड़शा बनाम हॉकी हिमाचल 10.15

हॉकी छतिसगढ बनाम हॉकी मध्यप्रदेश 12 बजे से

हॉकी चंडीगढ बनाम हॉकी गोवा 1.45

हॉकी बहार बनाम हॉकी जम्मूकाश्मिर 3.30

Share This Article