मुलायम सिंह यादव के निधन पर सोनिया गांधी ने जताया दुख

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने उत्तर प्रदेश (UP) के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर दुख प्रकट किया है।

समाजवादी विचारों की एक मुख्य आवाज आज मौन हो गई

Sonia Gandhi ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन (Death) की खबर सुनकर वह दुखी हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी (Samajwadi) विचारों की एक मुखर आवाज आज मौन हो गई है।

देश के रक्षा मंत्री (Defence Minister) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (Uttar Pradesh CM) के रूप में मुलायम सिंह का योगदान सदा अविस्मरणीय रहेगा। उससे कहीं अधिक, शोषितों और वंचितों के लिए उनका संघर्ष सदैव याद किया जाएगा।

कांग्रेस को हमेशा मिला मुलायम सिंह यादव का साथ

सोनिया गांधी ने कहा कि देश के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए जब भी जरूरत पड़ी, उनका साथ हमेशा कांग्रेस (Congress) को मिला है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

उनके परिवार और समर्थकों के लिए यह अत्यंत दुःख की घड़ी है। सोनिया गांधी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और उनके परिजनों के साथ है।

राहुल गांधी ने भी जताया दुख

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी Tweet कर मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख प्रकट किया है। राहुल ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का निधन एक बेहद दुःखद समाचार है।

वो जमीनी राजनीति से जुड़े एक सच्चे योद्धा थे। राहुल ने कहा कि वह अखिलेश यादव समेत सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह 8.16 गुरुग्राम के मेदांता (Medanta) में निधन हो गया। सिंह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रक्षामंत्री रहे हैं।

82 वर्षीय सिंह की तबीयत खराब होने के कारण दो अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां विशेषक्षों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था।

TAGGED:
Share This Article