श्रीलंका की स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलंबो: श्रीलंकाई स्वास्थ्य मंत्री पवित्रा वन्नियारच्ची नोवल कोरोनावायरस की जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

अधिकारियों के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि, शुक्रवार को 56 वर्षीय पवित्रा ने अपना रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया था, जिसका नतीजा शनिवार को पॉजिटिव आया।

इसके बाद उन्हें एक ट्रीटमेंट सेंटर में ले जाया गया।

पवित्रा हाल के हफ्तों में वायरस की चपेट में आने वाली पांचवी सांसद और दूसरी कैबिनेट मंत्री हैं।

बीते हफ्ते जलदाय मंत्री वासुदेव नानायक्कारा संसद सत्र के दौरान एक अन्य राज्य मंत्री के संपर्क में आने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

अब तक दो कैबिनेट मंत्री, दो राज्य मंत्री और एक विपक्षी विधायक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

स्पीकर महिंदा यापा अबेवीरेना ने कहा कि संसद परिसर में दो दिनों के लिए पीसीआर टेस्ट का आयोजन किया गया था, जिसके तहत सभी विधायकों और संसद कर्मियों को टेस्ट कराना था।

चार संसद कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

श्रीलंका में 278 मौतों के साथ 56,000 से अधिक कोरोना मामलों की पुष्टि हो चुकी हैं।

Share This Article