Homeबिहारपश्चिम चंपारण में पुलिस टीम पर पथराव, 40 लोगों पर FIR

पश्चिम चंपारण में पुलिस टीम पर पथराव, 40 लोगों पर FIR

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बेतिया: (Purushottampur Thana) पुरूषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के भेड़िहारी गांव (Bherihari Village) में वारंटी भगाने के लिए लोगों ने पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया।

इससे वारंटी भाग निकला। मामले में FIR दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी (Raid) की जा रही है।

पुलिस कोर्ट से निकले आदेश के आलोक में वारंटियों को गिरफ्तार करने गये थे

पुरूषोत्तमपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी सुदामा चौबे भेड़िहारी के शेख अब्दुल्लाह के घर पर कोर्ट (Court) से निकले आदेश के आलोक में वारंटियों को गिरफ्तार करने गये थे।

उसी समय अभियुक्तों और उसके समर्थकों के द्वारा काफी हंगामा खड़ा कर दिया गया । पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया गया। स्थिति की नाजुकता को लेकर पुलिस बल को तत्काल पीछे हटना पड़ा।

जिसका फायदा उठाकर वारंटी भाग निकले। इस मामले में सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने, पुलिस टीम (Police Team) पर पथराव (Stone Pelting) करने के सुसंगत धाराओं के तहत बाइस नामजद और चालीस अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम बनाकर कर छापेमारी (Raid) की जा रही है। जल्द ही नामजद अभियुक्त गिरफ्तार (Arrest) किये जायेंगे।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...