What's Hot

    आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा, अल-बद्र का हवाला संचालक दिल्ली में गिरफ्तार

    अगस्त 19, 2022

    सुप्रीम कोर्ट ने जामनगर में ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के खिलाफ जनहित याचिका खारिज की

    अगस्त 19, 2022

    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा- उमर फारूक नजरबंद नहीं हैं

    अगस्त 19, 2022
    Facebook Twitter Instagram
    BREAKING NEWS
    • आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा, अल-बद्र का हवाला संचालक दिल्ली में गिरफ्तार
    • सुप्रीम कोर्ट ने जामनगर में ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के खिलाफ जनहित याचिका खारिज की
    • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा- उमर फारूक नजरबंद नहीं हैं
    • 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल होगा: AAP
    • लालू प्रसाद के दामाद, पार्टी कार्यकर्ता चला रहे सरकार, नीतीश लाचार: सुशील मोदी
    • सरकार चाहती है कि सार्वजनिक क्षेत्र में सिर्फ एक बैंक रह जाए: जयराम रमेश
    • AstraZeneca को भारत में मिली स्तन कैंसर की दवा की मंजूरी
    • शेयर बाजार में तेजी पर विराम, सेंसेक्स 652 अंक टूटकर 60,000 अंक से नीचे उतरा
    शनिवार, अगस्त 20
    News Aroma
    • भारत
    • झारखंड
    • बिहार
    • विदेश
    • करियर
    • मनोरंजन
    • जॉब्स
    • ऑटो
    • हेल्थ
    • खेल
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफस्टाइल
    • अजब गज़ब
    • क्राइम
    News Aroma
    Home»झारखंड»रांची में अफवाह की खबर को शेयर होने से रोकें: DC छवि रंजन
    झारखंड

    रांची में अफवाह की खबर को शेयर होने से रोकें: DC छवि रंजन

    NewswrapBy Newswrapजून 15, 2022कोई टिप्पणी नहीं2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

    रांची: रांची के उपायुक्त छवि रंजन (Chhavi Ranjan) की अध्यक्षता में बुधवार को केन्द्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में उपायुक्त ने कहा कि रांची जिला गंगा-जमुनी तहजीब का ध्वजवाहक रहा है। रांची का अमन चैन और शांति का माहौल हमेशा के लिए बना रहे।

    इसके लिए आपसी सहयोग और भाईचारा के साथ कार्य करने की परम्परा को भविष्य में भी कायम रखना होगा। इस कार्य के लिए केंद्रीय शान्ति समिति को अहम योगदान निभाना है।

    किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

    उपायुक्त ने कहा है कि सोशल मीडिया (Social media) पर किसी भी तरह की अफवाहों के आने पर पुलिस पदाधिकारियों को अवश्य जानकारी दें।

    यह रांचीवसियों का दायित्व होगा कि वह किसी भी अफवाह की खबर को किसी भी अन्य मोबाईल नम्बर या किसी ग्रुप में फारवर्ड नहीं करेंगे।

    मौके पर SSP सुरेन्द्र कुमार झा (Surendra Kumar Jha) ने कहा है कि 10 जून की उपद्रव की घटना में किसी भी निर्दोष व्यक्ति को सजा नहीं दी जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

    जिला प्रशासन द्वारा 10 जून को मेन रोड में बेकाबू भीड़ को कंट्रोल करने के लिए किए गए कार्य के लिए केंद्रीय शान्ति समिति के सदस्यों ने शुक्रिया अदा किया।

    बैठक के दौरान केंद्रीय शान्ति समिति के सदस्य अंजुमन इस्लामिया, महावीर मंडल, इत्यादि के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन रांची को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

    अमन चैन का दिया जाएगा संदेश

    17 जून को जुम्मे की नमाज के लिए स्वेच्छा से सदस्यों ने शान्ति पूर्ण माहौल में नमाज अदा करवाने की जिम्मेदारी ली है।

    शान्ति समिति का एक व्हाट्सएप ग्रुप (whatsapp group) बनाने का सुझाव दिया गया। शान्ति समिति के सदस्यों का कार्ड बनाने का निर्णय लिया गया।

    सभी धार्मिक स्थलों (Religious places) के पदधारकों और सदस्यों को शान्ति समिति से जोड़ने को कहा गया है। केन्द्रीय शान्ति समिति के द्वारा बताया गया कि गली मोहल्लों में बैठकों का आयोजन कर सभी वर्ग के लोगों में अमन चैन का संदेश भी दिया जाएगा।

    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • भारत
    • झारखंड
    • बिहार
    • विदेश
    • करियर
    • मनोरंजन
    • जॉब्स
    • ऑटो
    • हेल्थ
    • खेल
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफस्टाइल
    • अजब गज़ब
    • क्राइम
    © 2022 News Aroma Media. Designed by News Aroma.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.