रांची में यहां बांध में तैरता हुआ महिला का शव बरामद, पति ने कही यह बात

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: इटकी थाना क्षेत्र के कूर्गी बांध से एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी है।

मृतका की पहचान स्थानीय दीपरंजन लकड़ा की पत्नी फुलकिरीया लकड़ा के रूप में हुई है। इसकी उम्र 55 वर्ष के लगभग बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने बांध पर तैरता हुआ शव देखकर इटकी पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है मामला

मामले में पति दीपरंजन लकड़ा ने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से विक्षिप्त थी।

शनिवार की रात वह दरवाजा खोलकर निकल गई। इस बारे में परिवार के किसी सदस्य को पता नहीं चला।

सुबह से परिवार के सभी लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच बांध में शव देखे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर देखा तो शव की पहचान की।

पति के दावे की तहकीकात में जुटी पुलिस

महिला के कुल चार बच्चे हैं। इसमें तीन लड़के और एक लड़की है। इटकी थाना पुलिस ने महिला के बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पति की ओर से किए जा रहे दावे की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस की ओर से महिला के इलाज से जुड़े दस्तावेज प्रस्‍तुत करने के लिए कहा गया है। कुछ गांव के लोगों के बयान भी लिये गए हैं।

Share This Article