Latest Newsझारखंडरांची में होटल रेडिसन ब्लू के पास जमकर मारपीट, अफरा-तफरी, तीन लोग...

रांची में होटल रेडिसन ब्लू के पास जमकर मारपीट, अफरा-तफरी, तीन लोग हुए घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के होटल रेडिसन ब्लू के पास गांजा के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।

होटल गेट के पास स्थित झोपड़ी में गांजा बिक्री का आरोप लगा कर दो युवक उससे उलझ गए और होटल संचालक धनिया के साथ मारपीट कर दी।

इसके बाद उसके पक्ष से भी कुछ लोग आए और मारपीट करने वाले युवकों को खदेड़ कर पीटा।

इससे कडरू निवासी आपराधिक किस्म का युवक सोनू उर्फ सन्नाटा और एक अन्य युवक चोटिल हो गया।

जबकि होटल का संचालन करने वाला धनिया भी घायल है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, होटल में गांजा खरीदने के लिए सोनू और एक अन्य युवक पहुंचा था।

इसी दौरान झोपड़ीनुमा होटल संचालक से मारपीट हो गई। मारपीट के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद चुटिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायलों को गुरुनानक अस्पताल में भर्ती करवाया है।

पुलिस दोनों पक्षों का बयान लेकर आगे की कार्रवाई करेगी।

spot_img

Latest articles

विधानसभा में गूंजा बुंडू बड़ा तालाब का मुद्दा, शीघ्र सफाई और सौंदर्यीकरण की मांग

रांची: झारखंड विधानसभा के चालू सत्र में खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने बुंडू के...

विस्थापित परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करे गेल : संजय सेठ

हटिया विस्थापित परिवार समिति की प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रक्षा राज्य मंत्री के आवास पर...

धनबाद में बड़ा हादसा: रुई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक मजदूर झुलसा, लाखों का सामान भी जलकर राख

धनबाद: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिमराटांड़ में शुक्रवार की सुबह रुई फैक्ट्री...

हटिया डीआरएम ऑफिस की शोभा बढ़ा रहा ब्रिटिश जमाने का बीडीआर क्वीन रेल इंजन

रांची : ब्रिटिश जमाने का रेलवे इंजन हटिया डीआरएम ऑफिस की शोभा बढ़ा रहा...

खबरें और भी हैं...