भारत पर भी दिखने लगा ईरान और इजरायल में चल रहे तनाव का ऐसा असर…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jack Sullivan postponed his Visit to India: ईरान (Iran) और इजरायल (Israel) के बीच फैले तनाव का प्रभाव भारत पर भी दिखना शुरू हो गया है।

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन (Jack Sullivan) इसी सप्ताह भारत आने वाले थे, लेकिन इस तनाव के चलते अपने दौरे को टाल दिया है। इस साल यह दूसरा मौका है, जब सुलिवन ने अपने भारत दौरे को स्थगित किया है।

भारत पर भी दिखने लगा ईरान और इजरायल में चल रहे तनाव का ऐसा असर…

US National Security Advisor Jack Sullivan postponed his visit to India The impact of the ongoing tension between Iran and Israel is beginning to be seen on India too

वह दिल्ली में अपने समकक्ष अजित डोभाल से मुलाकात के लिए 18 अप्रैल को आने वाले थे। मुलाकात के दौरान दोनों अधिकारियों के बीच इनिशिएटिव ऑन क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (Initiative on Critical and Emerging Technology) पर बात होनी थी।

इससे पहले फरवरी में वह भारत आने वाले थे, लेकिन कुछ कारणों से दौरा टाल दिया गया था।

भारत पर भी दिखने लगा ईरान और इजरायल में चल रहे तनाव का ऐसा असर…

US National Security Advisor Jack Sullivan postponed his visit to India The impact of the ongoing tension between Iran and Israel is beginning to be seen on India too

इजरायल पर ईरान ने बीते वीकेंड पर अटैक कर दिया था। इसके बाद से कयास लग रहे हैं कि किसी भी दौरान इजरायल जवाबी कार्रवाई कर सकता है। इसकारण पश्चिम एशिया में तनाव पैदा हो गया है।

हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू (Israeli PM Benjamin Netanyahu) को सलाह दी है कि वह अब ईरान पर जवाबी कार्रवाई न करें। यदि ऐसा होता है, तब अमेरिका उसकी ओर से जंग में सक्रिय तौर पर हिस्सा नहीं लेगा।

भारत पर भी दिखने लगा ईरान और इजरायल में चल रहे तनाव का ऐसा असर…

US National Security Advisor Jack Sullivan postponed his visit to India The impact of the ongoing tension between Iran and Israel is beginning to be seen on India too

फिर भी Netanyahu पीछे हटते नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने दूसरी बार War Cabinet की बैठक बुलाई है, जिसमें फैसला होगा कि ईरान से किस प्रकार बदला लिया जाए।

Share This Article