रोजगार उपलब्ध करवाने के योगी आदित्यनाथ के प्रयास का स्वागत है: संजय राऊत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: शिवसेना के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने कहा कि उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोग मुंबई सहित महाराष्ट्र में रोजी-रोटी कमाने आते हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन लोगों को अगर अपने प्रदेश में ही रोजगार के साधन उपलब्ध करवा रहे हैं तो इसका स्वागत है। इससे मुंबई और महाराष्ट्र पर पड़ने वाला बोझ कम होगा।

इसके लिए आदित्यनाथ को हर तरह की मदद करने के लिए राज्य सरकार तैयार है।

सांसद राऊत ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री थी, उसका क्या हुआ। यह बात आदित्यनाथ को बताना चाहिए।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने भगवा कपड़ा पहनकर सेवन स्टार होटल में दो दिन बिताया है। जुहू, पाली हिल जैसे इलाकों में रहने वाले अतिअमीर लोगों से चर्चा की है।

इसी मुंबई की तुलना भारतीय जनता पार्टी की एक समर्थक ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से की थी। योगी को इसी मुंबई में उन्हें आकर उद्योगपतियों से चर्चा करनी पड़ी है।

मुंबई का अपने आप में महत्व है, जिसे कोई छीन नहीं सकता है। राऊत ने कहा कि आदित्यनाथ को आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में भी जाकर वहां के फिल्म जगत का अध्ययन करना चाहिए।

Share This Article