Latest Newsबिहारराजद के अवध बिहारी चौधरी ने भरा नामांकन, स्पीकर बनना तय

राजद के अवध बिहारी चौधरी ने भरा नामांकन, स्पीकर बनना तय

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के विधायक अवध बिहारी चौधरी (Bihari Chowdhary) ने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष (Speaker of the assembly) के लिए नामांकन भरा। चौधरी का विधानसभा अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है।

चौधरी के नामांकन भरने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री Tejashwi Yadav सहित महागठबंधन के घटक दलों के कई नेता मौजूद रहे।

अध्यक्ष पद के लिए एक ही व्यक्ति के नामांकन होने की स्थिति में उनके निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भाजपा के नेता Vijay Kumar Sinha ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

विधानसभा अध्यक्ष का पद राजद कोटे में जाएगा

विधानसभा में महागठंधन के विश्वास मत हासिल करने के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी (Maheshwar Hazari) ने कार्यवाही चलाई।

बुधवार की शाम को मुख्यमंत्री आवास पर अवध बिहारी चौधरी के अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर महागठबंधन में फैसला हुआ था।

पहले से उम्मीद लगाई जा रही थी कि विधानसभा अध्यक्ष का पद राजद कोटे (RJD Quota) में जाएगा। महागठबंधन की सरकार को सात दलों का समर्थन प्राप्त है।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...