CM हेमंत ने कहा- झामुमो राज्य की सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी, आने वाले दिनों में करेंगे और मजबूत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो राज्य की सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी है।

हेमंत सोरेन शनिवार को हरमू स्थित सोहराय भवन में आयोजित पार्टी के 12वें केंद्रीय महाधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह पार्टी का एक रूटीन कार्यक्रम है। पार्टी राज्य की बड़ी और सबसे मजबूत पार्टी है। इसे पंचायत और जिला स्तर तक पहुंचाया गया है।

आने वाले दिनों में पार्टी को और मजबूत किया जायेगा। शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ महतो ने कहा कि महाधिवेशन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

पार्टी के केंद्रीय समिति का चुनाव भी होगा। कई लोगों को नयी जिम्मेदारियां मिलेंगी। महाधिवेशन में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, विधायक बसंत सोरेन, सीता सोरेन सहित कुल 670 केंद्रीय और जिला समिति के सदस्य शामिल हुए।

इसके पूर्व झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं मुख्यमंत्री-सह-कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

साथ ही स्व. बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

उल्लेखनीय है कि हर तीन वर्ष पर झामुमो का महाधिवेशन होता है। इस बार कोरोना की वजह से छह माह विलंब हुआ है।

Share This Article