सावधान! रांची में इसी फर्जी वेबसाइट से क्रिप्टो करेंसी के नाम पर हुई लाखों की ठगी, एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के नाम से बनाया था NGO

News Aroma Media
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के लोअर बाजार थाने में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर लाखों की ठगी का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है।

इस संबंध में लोअर बाजार थाना में ठगी के शिकार कर्बला टैंक रोड निवासी मो. फारुख राजा खान ने 12 के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथिमकी में शम्स तबरेज, शाहिदा बीवी, रीता यादव, फरीदा खातून, असगर अली, शाहबाज हुसैन, सुजाता सरकार, प्रमोद कुमार वर्मा, दीपक कुमार शर्मा, आरिफ खान, शाबिर अली और अमित साव को आरोपित बनाया गया है।

इस गिरोह का मास्टर माइंड शम्स तबरेज उर्फ देवराज उर्फ राहुल बजाज है, जो 24 परगना पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। मुख्य सरगना लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए अपने कई नाम रखे थे।

नाम बदल-बदल कर वह अलग अलग लोगों से मिलकर ठगी किया करता था। ठगी के लिए उसने रांची में फ्लैट भी किराए के लिए ले रखा था।

उसने महिलाओं की एक बड़ी टीम बना रखी थी। पुरुषों को ठगी का शिकार बनाने के लिए अपनी टीम की महिलाओं को उनके पास भेजा करता था।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार क्रिप्टो करेंसी के नाम पर शम्स तबरेज ने एक फर्जी वेबसाइट बना रखा था।

वेबसाइट का नाम https://www.primexbtc.uk था। इसी वेबसाइट पर ठगी के शिकार लोगों को उनके नाम के सामने लाखों रुपए का क्रिप्टो करेंसी दिखाया करता था।

मो. फारुख रजा खान उनके संबंधी के नाम पर 43 लाख 40 हजार, संदीप सिंह और उनके संबंधी के नाम पर 36 लाख, तरंजीत कौर के नाम पर नौ लाख, इकबाल हुसैन के नाम पर छह लाख 70 हजार, विशाल कुमार के नाम पर एक लाख 70 हजार और विशाल कुमार के नाम पर 35 हजार रुपए हो गए है दिखाया करता था।

लेकिन कुछ समय के बाद इन लोगों को उसपर शक हुआ। जब सभी ने उक्त वेबसाइट की छानबीन की तो पता चला कि वह फर्जी है।

मास्टर माइंड शम्स तबरेज ने उसे खुद बनाया है। तबरेज ने ठगी के लिए एक एनजीओ भी बना रखा था।

इसका नाम एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया रखा था। शम्स तबरेज खुद को उक्त एनजीओ का नेशनल डायरेक्टर बताता था।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वह 2018 में ही अपने सहयोगियों के साथ रांची आ रहा था। जून 2019 से ही रांची आने पर शम्स तबरेज रांची के विभिन्न होटलों में कभी लालपुर, कभी चर्च रोड तो कभी स्टेशन रोड में रूकता।

बड़े-बड़े होटलों में रुकने के बाद वह लोगो से वहीं संपर्क करता था। लोगो को प्रलोभन देता कि वे अगर क्रिप्टो करेंसी में निवेश करते है तो उन्हें मोटी कमाई होगी।

फिर सभी को लालच देकर उनके पैसे क्रिप्टो करेंसी में लगाने के नाम पर ठगी कर लिए। मामले को लेकर थाना प्रभारी संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share This Article