Latest Newsझारखंडधनबाद में यूपी के डॉन के रिश्तेदार प्रमोद हत्याकांड के सभी आरोपी...

धनबाद में यूपी के डॉन के रिश्तेदार प्रमोद हत्याकांड के सभी आरोपी CBI की विशेष कोर्ट से हुए बरी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: यूपी के डॉन बृजेश सिंह के रिश्तेदार और कोयला कारोबारी प्रमोद सिंह हत्याकांड मामले में शुक्रवार को 18 साल बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुनाया है।

अदालत ने इस मामले के सभी आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। बता दें कि इस मामले में कुल छह लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिसमें तीन आरोपियों की मौत पहले ही हो चुकी है।

शुक्रवार को न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की स्पेशल कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सभी छह आरोपियों को रिहा कर दिया। सीबीआई इस मामले का अनुसंधान कर रही थी।

कोयला कारोबारी प्रमोद सिंह की हत्या मामले में रणविजय सिंह, संतोष सिंह, अयूब खान, दारोगा एमपी खरवार, अरशद अली और हीरा खान को को आरोपी बनाया गया था।

जिन्हें साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि प्रमोद सिंह की हत्या हुई पर किसने कराई और किसने की, सीबीआई यह साबित नहीं कर पाई।

करीब आधे घंटे तक चली सुनवाई के दौरान न्यायाधीश पाठक ने आरोपियों के विरुद्ध लगाए गए सभी आरोपों को पढ़कर बताया कि किनके विरुद्ध क्या आरोप थे और सीबीआई को क्या साबित करना था ? जिसे साबित करने में सीबीआई विफल हो गई।

उल्लेखनीय है कि कोयला कारोबारी प्रमोद सिंह की हत्या तीन अक्टूबर 2003 को धनसार स्थित बीएम अग्रवाला कालोनी में गोली मारकर कर दी गई थी।

प्रमोद सिंह के कथित बयान पर धनसार थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस हत्याकांड के बाद अंडरवर्ल्ड में सनसनी फैल गई थी।

प्राथमिकी में जनता मजदूर संघ के नेता रामधीर सिंह और राजीव रंजन को अभियुक्त बनाया गया था। बाद में अनुसंधान का जिम्मा सीबीआइ को सौंपा गया था।

सीबीआइ ने जांच में पुलिस की कहानी को नकारते हुए प्राथमिकी के गवाह सुरेश सिंह ,रणविजय सिंह संतोष सिंह ,एवं अरशद अयूब, सैयद मोहम्मद अख्तर उर्फ खड़ग सिंह, हीरा खान, कश्मीरी खान एवं सरायढेला थाना प्रभारी मदन प्रसाद खरवार को अभियुक्त बनाते हुए चार्ज शीट अदालत में दायर की थी ।

सीबीआई ने सुरेश सिंह रणविजय सिंह एवं संतोष सिंह को प्रमोद सिंह हत्या कांड का मुख्य षड्यंत्रकारी बताया था।

spot_img

Latest articles

सहकारिता मंत्रियों के साथ मंथन बैठक में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह

गांधीनगर: गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को देश के सभी राज्यों और सहकारिता मंत्रियों के...

आदित्यपुर में प्रबुद्ध लोगों की बैठक में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मंगलवार को नगर निकाय चुनाव को लेकर...

राजधानी रांची में CNT एक्ट को लेकर गरमाई सियासत, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा

रांची : राजधानी रांची में आदिवासी जमीन और CNT एक्ट को लेकर सियासत तेज...

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 से, सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

सर्वदलीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं ने लिया हिस्सा 19 मार्च...

खबरें और भी हैं...

सहकारिता मंत्रियों के साथ मंथन बैठक में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह

गांधीनगर: गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को देश के सभी राज्यों और सहकारिता मंत्रियों के...

आदित्यपुर में प्रबुद्ध लोगों की बैठक में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मंगलवार को नगर निकाय चुनाव को लेकर...

राजधानी रांची में CNT एक्ट को लेकर गरमाई सियासत, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा

रांची : राजधानी रांची में आदिवासी जमीन और CNT एक्ट को लेकर सियासत तेज...