शीतलहर की चपेट में हरियाणा और पंजाब

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़: बर्फीली हवाओं के चलते हरियाणा और पंजाब पूरी तरह शीतलहर की चपेट में आ गए हैं जिससे हाड़ कंपा देने वाली ठंड और कोहरा बढ़ना शुरू हो गया है।

गुरुवार को हरियाणा के नारनौल का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि सीजन में दूसरी बार हिसार सबसे ठंडा शहर रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा और पंजाब में सीवियर कोल्ड वेब यानी गंभीर शीतलहर आगामी पांच दिनों तक चलने की संभावना है।

शीतकाल में हिसार में सीजन का दूसरा कोल्ड-डे दर्ज किय गया। इससे पहले सोमवार व बुधवार को भी कोल्ड-डे दर्ज किया गया था। हिसार में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्यिसय पर पहुंच गया।

दो दिन पहले हिसार में पारा 1.2 डिग्री पर चला गया था। रात्रि में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी और ठंड कई दिनों तक बने रहने की तक की बनी हुई है।

आगामी पांच दिनों में हरियाणा और पंजाब सूबे में कड़ाके की ठंड लोगों की कंपकंपी बढ़ेगी। ठंड के साथ कोहरा भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनेगा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ का कहना है कि आने वाले दो दोनों में घना कोहरा छाया रहेगा। उतर पश्चिम हवाए चलने के कारण ठंड भी बढ़ेगी।

इसके कारण तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। राज्य में 21 दिसम्बर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। 20 व 21 दिसम्बर को कहीं-कहीं आंशिक बादल भी संभावित हैं।

इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवा चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट व सुबह व देर रात्रि धुंध रहने की संभावना है।

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि ठंड गेहूं के लिए फायदेमंद हैं।

चना और सरसों में दूसरी फसलों में नमी के कारण रोग की संभावना बन सकती है, इसलिए किसान फसलों की निगरानी करते रहें।

Share This Article