लातेहार में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: महुआडांड़-डालटनगंज मुख्य पथ पर सोमवार को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।

इस दौरान एक ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार सुबोध मिंज (35) तथा रोहित कुजूर (21) की मौत हो गई।

दोनों युवक महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दुरूप पंचायत के हरतुआ बरटोली गांव के रहने वाले थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद महुआडांड़ थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना की जांच करने वाले पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।

अगर सिर में हेलमेट होता तो संभवत: इनकी जान बच सकती थी। पुलिस ने घटना की जानकारी दोनों युवकों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बताया गया कि दोनों महुआडांड़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान महुआडांड़ से बांसकर्चा की ओर जा रहे ट्रैक्टर से इनकी टक्कर हो गई।

दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। रोहित के परिजनों ने बताया कि वह काम के लिए गुजरात जा रहा था। दोस्त उसे बस स्टैंड छोड़ने गया था।

Share This Article