झारखंड : अपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाया प्रेमी जोड़ा, जुर्माना लेने के बाद दोनों को छोड़ा

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: रामगढ़ प्रखंड के कुशबोना गांव में शादीशुदा आदिवासी महिला के साथ डांड़ो गांव के बंगाली युवक को आपत्तिजनक स्थिति में लोगों ने पकड़ा।

पकड़ने के बाद उसकी पिटाई की और दोनों को घंटों बंधक बनाए रखा। फिर 20-20 हजार रुपए का जुर्माना लेने के बाद ही दोनों को छोड़ा गया।

क्या है मामला

कुशबोना गांव की तीन बच्चों की मां को डांडो गांव के एक युवक से प्रेम हो गया। दरअसल, कुशबोना गांव की तीन बच्चों की मां का पति कई महीने से मजदूर करने मुंबई गया है।

पति के बाहर जाने पर डांड़ो गांव का युवक उसके घर अक्सर आते-जाते रहता था। इसी बीच युवक से प्यार हो गया और दोनों एक दूसरे से मिलने-जुलने लगे।

दोनों के मिलने-जुलने की खबर गांवों को लग गई। मंगवार की देर रात को दोनों को रंगेहाथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया गया।

दोनों को गांव के प्रधान के हवाले कर दिया गया। गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में दोनों के परिजनों को बुलाया गया, पर कोई परिजन नहीं आए।

पंचायत में दोनों पर डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था, पर 20-20 हजार रुपया देने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।

गांव में बंधक बनाए रखे जाने की भनक पुलिस को भी नहीं लगी। पुलिस पंचायत में भी नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने ही फैसला सुनाया और जुर्माना वसूला।

Share This Article