रांची में बिजली की समस्या होने पर इस नंबर पर करें Whatsapp, JBVNL ने जारी किया कंप्लेन नंबर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: गर्मी शुरू होते ही रांची सहित पूरे राज्य में बिजली की आंख मिचौली जारी है। शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली कट रही है। इससे लोग काफी परेशान है।

लेकिन इसी बीच झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटडे (JBVNL) ने एक हेल्प लाइन नंबर 9431135682 जारी किया है।

जानकारी के अनुसार जेबीवीएनएल ने बढ़ती गर्मी के दौरान लोगों को परेशानी न हो इसे ध्यान में रखते हुए व्हाट्स एप कंप्लेन नंबर जारी किया है।

लोग व्हाटसअप पर शिकायत कर सकते हैं

इसके जरिये बिजली उपभोक्ता अपने इलाको में होने वाली बिजली समस्या की जानकारी निगम को दे सकते हैं।

जेबीवीएनएल रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गयी है कि व्हाट्स एप नंबर पर उपभोक्ता बिजली नहीं होने, ट्रांसफॉर्मर का जल जाना, ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज जलना, वोल्टेज सहित किसी भी तरह की समस्या की जानकारी दें सकते है।

निगम के रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव ने बताया कि समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा किया जायेगा।

इसके लिए लोग व्हाटसअप पर शिकायत कर सकते हैं।

Share This Article